संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में एक छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। विश्व पर्यावरण दिवस पर संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के नेतृत्व में पौधारोपण किया। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने छात्र छात्राओं के कार्य की सराहना की। छात्र छात्राओं को वनस्पति व औषधीय पौधों का संरक्षण करते रहना चाहिए। प्रकृति ही हमारी पहचान है,हमारा अस्तित्व है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ रजनी गुप्ता, डॉ राजेश सिंह, डॉ नीति सक्सेना,डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, ब्रह्मस्वरूप सिंह, कार्यालय से मनोज कुमार एवं छात्र तालिब अली व नोमान ने पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। लगन के साथ औषधीय व सामान्य पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया ।
छात्र छात्राओं की इस मेहनत व लगन की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

