भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी उत्तम प्रदेश नही बन पाएगा.फरीद महफूज किदवई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी उत्तम प्रदेश नही बन पाएगा और न ही उत्तर प्रदेश के नागारिको में सुरक्षा का भाव रहेगा। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रशासनतंत्र पूर्णतया निष्क्रिय हो चला है।
उक्त विचार आज विकास खण्ड सूरतगंज के अन्तर्गत ग्राम पिपरी घाट ,ग्राम चंद्र सिहाली, ग्राम बैरागी पुरवा व ग्राम हरक्का में खड़ंजा व इण्टरलाकिंग रोड के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए विधायक फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किये।
श्री फरीद महफूज किदवई ने आगे कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान मारा-मारा फिर रहा है किसानों की भाजपा सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, डॉक्टर सत्यवान, अखिलेश यादव, जैसीराम यादव, प्रधान उदित पांडे, उत्तम वर्मा, सरोज बहादुर यादव, राजा सिद्दीकी, इस्माइल, कमला पांडे, विपिन पांडे, गुड्डू पांडे, विद्यासागर, बंसीलाल यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!