5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण, वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ लगाना है जरूरी: संतोष कुमार राय

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

अहमदपुर/बाराबंकी।थाना क्षेत्र जैदपुर के अन्तर्गत अहमदपुर पुलिस चौकी परिसर में 5 जून को मनाये जा रहे, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय के साथ समाजसेवी व पत्रकारो ने पौधरोपण किया। वही पुलिस स्टाफ द्वारा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई जिससे पौधों को पेड़ बनते देखा जा सकें। पौधारोपण के मौके पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पौधों को लगाने से पर्यावरण में तो सुधार होगा ही साथ ही यह पौधे हमारे आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसी क्रम में नवाज अंसारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को खास मौको पर ही नही बल्कि हर महीने में एक – एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे आने वाले दिनों में प्रदूषण की समस्या को कम किया जा सके,पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी संख्या को बढ़ाये ।
इस मौके पर ग्रीनगैंग जिला प्रभारी आशीष सिंह, पत्रकार अनिल कुमार, आशीष यादव ,नवाज अंसारी, जितेंद्र सागर,पुष्पेंद्र तिवारी,फ़ज़ील,क़ामिल मयंक,अतुल ,हिमांशु, पुलिस स्टाप से विपिन कुमार, राजेश कुमार ,जयप्रकाश यादव, चौकीदार पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!