राहे इन्सानियत सेवा समिति संस्था ककराला गरीब असहाय लोगों की मदद करने का काम करती है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। ककराला, गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हर साम‌र्थ्यवान व्यक्ति को गरीबी और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह बातें मरहूम सादिक अली खा जो मोहल्ला बिरिया सरकारी अस्पताल नगर क्षेत्र ककराला में एक गरीब परिवार की मदद के दौरान बुधवार को राहे इन्सानियत सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष श्री गजाल अहमद उर्फ टीटू भाई ने कहीं। गज़ाल अहमद उर्फ टीटू भाई ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राहे इन्सानियत सेवा समिति संस्था ककराला ने उनकी मदद की है। उन्होंने कहा कि संस्था सिर्फगरीबों के लिए बनी हुई है। संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए। गरीबी अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है।

उन्होंने समाजसेवी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में अगर किसी भी गरीब परिवार को लड़की की शादी या किसी भी परेशानी में किसी भी चीज की जरूरत हो तो उन लोगों का संपर्क संस्था के साथ करवाएं। संस्था उन लोगों की दिल*खोलकर मदद करेगी। इस मौके पर काफी संख्या में संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!