नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। यहां बता दें कि क्षेत्र के गांव सर्वा में एक नाबालिग लड़की बीते दिनों घर से लापता हो गई। परिजनों ने गांव के सचिन पुत्र सोपाली सहित चार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मामले में नामजद किशोर सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

