राशन की कालाबाजारी करते हुए डीलर को महंगा पड़ गया पूर्ति निरीक्षक ने डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। राशन की कालाबाजारी करना एक डीलर को मंहगा पड़ गया। पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा ने गहन जांच के बाद आरोपी उचित दर विक्रेता के विरुद्ध धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामला आसफपुर क्षेत्र के गांव मन्नूनगर का है। गांव के उचित दर विक्रेता हरद्वारी लाल के विरुद्ध दर्जन भर से अधिक उपभोक्ताओं ने राशन न देने और घटतोली का आरोप लगाया था। सप्लाई इंस्पेक्टर शुभ्रा मिश्रा ने जांच की तो आरोपी डीलर के घर से गेंहू चावल बरामद हुआ। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने शिकायतकर्ताओं के बयान भी लिए। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्होंने थाना फैजगंज बेहटा में हरद्वारी लाल के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता को लेकर धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। सप्लाई इंस्पेक्टर की उक्त कार्रवाई से राशन डीलरों में हड़कंप मच गया है।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

