दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान,कोल्ड स्टोर में आलू बीनने के दौरान हुईं थीं लापता- पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जलाए थे चेहरे

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

एक महिला की पहचान बदायूं के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुन्नी पत्नी शाकिर और दूसरी महिला खेड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रुखसाना पत्नी बबलू के रूप में हुई है।

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम तालाब किनारे तिरपालनुमा पन्नी में बंधे 25 से 35 साल आयु की दो महिलाओं के शव मिले। दोनों की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। दोनों महिलाओं के शवों की बुधवार को पहचान हो गई है। दोनों महिलाएं बदायूं की रहने वाली निकली हैं।
जानकारी के मुताबिक, उनमें एक की पहचान शहर के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुन्नी पत्नी शाकिर और दूसरी महिला खेड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रुखसाना पत्नी बबलू निकली है। परिवारवालों के मुताबिक दोनों महिलाएं बरेली रोड के राम कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती थी। दोनों महिलाएं तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर गई थी। वहीं से शाम को करीब तीन बजे दोनों महिलाएं लघुशंका जाने की बात कह कर बाहर निकली थी। तब से उनका कुछ पता नहीं चला था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
रुखसाना के पति बबलू का कहना है। कि वह चार जुलाई की शाम खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर गया था और अपनी पत्नी के लापता होने की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह परिवार वालों ने अखबार में दो महिलाओं के शव मिलने की खबर पढ़ी। दोनों के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम जाकर दोनों महिलाओं की पहचान की। अब पुलिस ने उनके पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!