थाना जरीफनगर क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना जरीफनगर के ग्राम मोहम्मदपुर कुडई मैं दो पक्षों के मध्य पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर में घुसकर जमकर मारपीट की जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना जरीफनगर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है । जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहम्मदपुर कूड़ई में योगेंद्र सिंह तथा हरवीर पक्ष के लोगों में पूर्व रंजिश को लेकर जमकर लाठी-डंडे एवं घातक शस्त्रों का का प्रयोग हुआ एक दूसरे के पक्ष के लोगों ने घरों में घुसकर जमकर मारपीट की तथा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें हरवीर पक्ष के लोगों ने कालीचरण धनपाल योगेंद्र धर्मेंद्र पुत्र गण सौदान तथा योगेंद्र सिंह पुत्र सौदान सिंह ने बनवारी पुत्र गेंदालाल हरबीर राकेश पुत्र गण बनवारी तथा करू पुत्र रमेश के विरुद्ध धारा 452 323 504 506 में एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद दर्ज कराइ तथा आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं में घायल लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

