संक्रमण रोगों की रोकथाम हेतू पालिका द्वारा नालों की साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर अभियान चल रहा है।
सहसवान । पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे सफाई अभियान के तहत नालों की सफाई कराई जा रही है। जिस के चलते बरसात के दौरान जगह जगह जलभराव को देखते हुए और गंदगी से निजात मिल सके पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के निर्देशन मे पालिका द्वारा सफाई कर्मियों की टीमे बनाकर नगर को साफ सूथरा रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पालिका द्वारा कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने हेतु जागरूक किया जा रहा है । पालिका प्रशासन द्वारा अब रात मे भी नालों की साफ सफाई का कार्य जारी है। इसी क्रम मे मंडी समिति नयागंज, जहांगीराबाद, हनुमान मंदिर के पास अकबराबाद मुख्य बाजार के पीछे बड़े नाले की सफाई कराई गई । पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड के हिसाब से नालो की सफाई कराई जायगी।

पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए लाइटों को भी लगातार ठीक किया जा रहा है । नगर की जनता को बीमारियों और संक्रमण से बचाने के लिए सफाई अभियान जारी है । नगर में कहीं भी किसी भी तरह का अतिक्रमण ना करें अधिशासी अधिकारी ने कड़े शब्दों मे चेतावनी दी है कि अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी दूकानदारों द्वारा नालों पर अतिक्रमण करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। पालिका द्वारा कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू किया गया है यह अभियान नगर पालिका की गाड़ियों से रैली निकालकर किया गया है जो कि मोहल्ला अकबराबाद से होकर अन्य मोहल्लों तक किया गया सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने हेतु जागरूक किया गया। पालिका के कर्मचारियों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी दी और आमजन को चिकनगुनिया डेंगू मलेरिया यदि जनित रोगों से बचाव के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान मौजूद रहे ईओ डॉक्टर राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, व पालिका सफाई कर्मी उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

