वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत भवन मसौली पर शांति समिति की बैठक सम्पन हुई।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत भवन मसौली पर शांति समिति की बैठक सम्पन हुई। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने कहा कि मोहर्रम का पर्व गम का प्रतीक है जिसे सादगी एव अकीदत के साथ मनाये तथा कोई नयी परम्परा न डाले जिससे माहौल में खलल पड़े उन्होंने ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग जोश में होश न खोये एव बुजुर्गों की सलाह पर ही त्यौहार को मनाये। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने ताजियादारो से कहा कि अलम एव ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले तथा सकारात्मक सोच के साथ ही पर्व को मनाये। तथा स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे क्योंकि अमन चैन बनाये रखने में आप सभी लोगो की बड़ी भूमिका होती है आप सभी लोग पुलिस का सहयोग करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए हर समय मौजूद रहेगी।
कस्बा प्रभारी अनिल सिंह ने पीस कमेटी के सहयोगियों से गांवों में अलम एव ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। श्री सिंह ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ने महौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौक़े पर महिला उपनिरीक्षक माया यादव सहित कस्बे के ताजियेदार मौजूद रहे ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!