आर्यावर्त बैंक की सतरिख शाखा में बीमा दावा का भुगतान
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स आर्यावर्त बैंक के सतरिख शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति के तीन लाभार्थियों के बीच दो – दो लाख की बीमा दावा राशि का चेक वितरित किया गया । उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे बीमा योजनाओं की सरलता एवं विशेषताओं के बारे विस्तृत जानकारी भी दी गयी जिसमे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति में मात्र रू० 436/- एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र रु० 20/- में एक वर्ष के लिए रू० 2.00 लाख का कवर दिया जाता है साथ ही उन्होंने बीमा दावा प्रक्रिया, एन पी ए हो चुके ऋण खातों का एक मुस्त निपटान के बारे में भी लोगों को अवगत कराया । कार्यक्रम में सतरिख नगर परिषद चेयरमैन श्री रेहान कामिल के द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को घर घर तक पहुंचाने में बैंक द्वारा किये जा प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी | कार्यक्रम में वरिष्ट प्रबंधक श्री राजीव सिंह, शाखा के समस्त स्टाफ सदस्य गण एवं बैंक मित्र भी उपस्थित रहे ।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

