सपा में ब्लाक प्रमुख बनने के लिये हो सकती है होड़

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)शनिवार को लखनऊ में आयोजित सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ब्लाक स्तर पर संगठन बनाने की घोषणा के बाद रूदौली विधान सभा क्षेत्र के रूदौली व मवई ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद हासिल करने के लिये मारा मारी हो सकती है।
सपा में ब्लाक प्रमुख पद के लिये कई लोग प्रयास में लगेंगे लेकिन जहाँ तक क्षेत्र में पकड़ तथा अनुभव का मानक तय किया जायेगा तो रूदौली के लिए इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख मुनव्वर अली व मवई के लिए निशात अली खां सब पर भारी पड़ेंगे।क्योंकि रूदौली में मुनव्वर अली एक बार प्रमुख व उपप्रमुख राह चुके है वहीं निशात अली दो बार मवई में ब्लाक प्रमुख पद पर रह चुके है।राजनैतिक जानकारों का मानना है कि रूदौली ब्लॉक में आज भी पूर्व प्रमुख सर्वजीत सिंह का काफी असर है और सपा का जो भी प्रत्याशी होगा उसे सर्वजीत सिंह से ही सामना करना होगा जो सपा प्रत्याशी के लिए आसान काम न होगा।जहा तक मवई ब्लॉक की बात करे तो मवई में निशात अली खां के व्यक्तित्व को देखते हुए ब्लाक प्रमुख पद उनके सामने छोटा है।अब बात करते हैं सपा के उभरते हुए युवा नेता अलाउद्दीन खान की।अलाउद्दीन खान इस पद के लिये अपना दावा मजबूती से ठोक रहे है उनके पास संगठन चलाने का अनुभव भी है और साधन संपन्न होने के साथ ही सपा के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में भी रहते हैं।इसके अलावा अलाउद्दीन खान लोगों के सुख दुख में भी शामिल रहते है।इनके अलावा पूर्व प्रधान मांजनपुर मैनुद्दीन की भी चर्चा चल रही है।मैनुद्दीन पूर्व विधायक रुश्दी मियां के करीबी होने के साथ साथ मृदुभाषी और व्यहार कुशल भी है लगातार तीन बार अपनी ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं।इनके अलावा जिन लोगों के नामों की चर्चा चल रही है उनमें पूर्व प्रधान सरवन यादव,संतोष यादव,हाजी शकील,ग्रीश मिश्रा,दिनेश सिंह आदि शामिल है।ब्लाक में कुछ सपा के मजबूत नेता अभी भी है जो ब्लाक प्रमुख पद की योग्यता रखते लेकिन अपने कारोबार में व्यस्त होने के कारण उनके पास समय नही है।इस कारण वे दावेदारी नही करेंगे।फिलहाल अब देखना है कि रूदौली व मवई ब्लाक में प्रमुख पद का प्रत्याशी सपा का कौन बनेगा।कुछ सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिसको पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी चाहेंगे वही रूदौली व मवई ब्लॉक के इस पद का दावेदार होगा।

Don`t copy text!