स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के उपरांत चेयरमैन पति ने नगर पंचायत कार्यालय में किया हंगामा अनुसूचित जाति के सभासद दो से की मारपीट
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़ अध्यक्ष पति सहित 20 /25 अज्ञात लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। थाना कोतवाली अलापुर के नगर पंचायत कार्यालय मैं स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के उपरांत पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने वाले अध्यक्ष पति ने अपने गुर्गों के साथ जमकर हंगामा काटा तथा अनुसूचित जाति के सभासदों से जमकर की मारपीट की गाली गलौज जान से मार देने की धमकी सभासदो ने अध्यक्ष पति सहित 20 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति की धाराओं में कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी l
थाना कोतवाली अलापुर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में भाजपा के वार्ड सभा सब टीटू सागर पुत्र जीवनलाल ने बताया की स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समारोह संपन्न होने के बाद सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष पति फईमुद्दीन पुत्र जमीरउद्दीन नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आकर बैठ गए तथा उपस्थित वार्ड सदस्यों से गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने लगे उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नगर पंचायत ने जो भी पैसा खर्च किया है वह प्रत्येक वार्ड सभासद अपने अपने वार्ड से ₹5000 प्रति वार्ड जमा करें जिस पर सभासद अल्ताफ कामिल अली आदि ने विरोध करना शुरू कर दिया सभासदों का आरोप था की स्वतंत्रता दिवस पर जो भी पैसा खर्च होता है उसका वह नगर पंचायत स्वयं उठाती है जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति फहीमुद्दीन सभासदों को गाली गलौज करने लगे यही नहीं उन्होंने अनुसूचित जाति के कई सभासदों को गाली ही नहीं दी बल्कि उनके साथ जमकर मारपीट की तथा अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मार देने की धमकी दी पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा सभागार में किए जा रहे हंगामैं से नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे जैसे ही पुलिस को सूचना मिली भारी तादाद में पुलिस मौके पर पहुंच गया और मामला शांत कराया lवार्ड सभासद टीटू सागर ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति फहीमुद्दीन पुत्र जमीरउद्दीन के विरुद्ध अपराध संख्या 424 धारा 323 504 506 तथा अनुसूचित जनजाति की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

