पुलिस ने किया पैदल गश्त

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर बुधवार की देर शाम मसौली पुलिस ने गोण्डाबहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल गस्त लोगो को जहाँ सुरक्षा का अहसास दिलाया वही कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत की अगुवायी में वुधवार की देर शाम हॉइवे पर पैदल गस्त किया गया और लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है आप सभी लोग स्वयं सचेत रहे। तथा दूर दराज से आने वाले लोगों के उचित दुरी बनाये रखे। प्रभारी निरीक्षक श्री रावत ने हॉइवे पर स्थित ढाबो एव होटलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर उपनिरीक्षक गुलाम मसूद, उपनिरीक्षक राजेश पटेल, ज्योति वर्मा, हेड मुहर्रिर सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रामदुलारे यादव, आरपी सिंह, महेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!