अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापनरोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उ•प्र • के मण्डल मसौली ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार राव ने
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उ•प्र • के मण्डल मसौली ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार राव ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी मसौली को सौपा है ।
ज्ञापन मे वर्णित 8 सूत्रीय मांगों मे कहा गया है कि 1- विगत 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो के मैदान मे आयोजित सम्मेलन मे माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के संबंध मे की गई घोषणाओं पर आदेश निर्गत कराये जायें जिसमे जाँब चार्ट मे कार्य जोड़ना , सेवा समाप्ति उपायुक्तक मनरेगा की सहमति से किया जावे । तथा एम आर पालिसी लागू की जावे । 2- हिमाचल प्रदेश,राजस्थान,मध्यप्रदेश की तरह वेतनमान/मानदेय मे बढोत्तरी की जाये । 3- ग्राम विकास अधिकारी भर्ती मे 50 प्रतिशत का कोटा ग्राम रोजगार सेवक के लिए आरक्षित किया जाये । 4- ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ साथ रिक्त ग्राम पंचायतों मे भी कार्य लिया जाए तथा मनरेगा की यूजर आई डी पासवर्ड सिर्फ ग्राम रोजगार सेवकों को हीं दिया जाये ।5- कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक/दुर्घटना मे मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा मे समायोजित किया जावे । 6- ई पी एफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के यू•ए•एन• खाते मे भेजी जाये । 7- ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाये । 8- पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिलाया जाये । खण्ड विकास अधिकारी मसौली डा• संस्कृता मिश्रा को ज्ञापन देते समय ग्राम रोजगार सेवक सुबराज सिंह,अनूप सिंह,हेमन्त,रामाकांत,सोनू बाला , निधि वर्मा , सीता और रजनीश आदि उपस्थित रहे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

