भर भराकर गिरी मकान की छत गृह स्वामी की दबकर मौत परिवार में मचा कोहराम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम टेहरा में पक्के मकान की अचानक भर भरा कर गिरी छत के मलबे के नीचे दबकर गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान उपचार वास्ते लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया मृतक घोषित होते ही परिजन स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही दहाड़े मार कर रोने लगे मृतक अपने पीछे मात्र एक पुत्र छोड़ गया है जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है पुलिस ने मृतक की सबको सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है मौके पर राजस्व टीम पहुंच गई है l
जानकारी के मुताबिक ग्राम टेहरा निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र मुखिया 30 वर्ष अपने घर पर खड़ा था कि अचानक उसके घर की छत 4:00 बजे के लगभग भर भरा कर गिर गई जिसके मलबे के नीचे दबकर मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल मुखिया को तत्काल उपचार वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां चिकित्सक ने मुखिया को मृतक घोषित कर दिया मुखिया के मृतक घोषित होते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे मृतक मुखिया की पत्नी सुमन जो गर्भवती है रो रो कर बुरा हाल है घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई है पुलिस ने मृतक मुखिया के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!