नये भारत को बनाने में शिक्षको का महत्वपूर्ण दायित्व,डा0 संस्कृता मिश्रा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। नये भारत को बनाने में शिक्षको का महत्वपूर्ण दायित्व है शिक्षक बच्चों में नैतिक मूल्यों को जागृत कर सकता है बड़ों का सम्मान करना परिवार में एकीकरण करना तथा समाज में व्याप्त बुराइयों से बच्चे कैसे दूर रहें यह प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है क्योकि राष्ट्र निर्माण मे शिक्षकों की महती भूमिका होती है।

उक्त उदगार मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव मे शिक्षक दिवस पर आयोजित गौष्ठी एव उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने कही उन्होंने शिक्षकों का आहवान करते हुए कहा कि प्रार्थना के पहले अपने बच्चों को अपने सभी शिक्षार्थियों को यह बताना चाहिए कि नशे से दूर रहे यदि बच्चे बचपन से ही है अपने दिमाग में बैठा लेंगे कि नशा एक बुरी चीज है तो शायद बड़े होने पर वह उससे घृणा करने लगेंगे और समाज में व्याप्त नशे का व्यापार धीरे धीरे कम हो जाएगा और एक दिन ऐसा आएगा कि भारत नशा मुक्त बन जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने नवाचार के माध्यम से नवीन तकनीकी का प्रयोग करते विद्यालयों को निपुण बनाने वाले शिक्षक अमृता मिश्रा, कल्पना रावत, नेहा वर्मा, राजेश कुमार, रोहिताश मिश्रा, एकता मिश्रा, बुशरा रियाज, शिल्पी वर्मा, अर्चना बैसवार, दीप्ती यादव, संज्ञा श्रीवास्तव, प्रतिभा द्विवेदी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन यानी निपुण भारत अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक छात्रों को प्राथमिक कक्षाओं में भाषा और संख्या ज्ञान प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कक्षा तीन तक के बच्चों में पढऩे-लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की योग्यता प्राप्त करें। शिक्षक अपने दायित्व को जिम्मेदारी पूर्ण निर्वहन करें और बच्चों का शैक्षिक आंकलन कर उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल के अनुसार करें, तभी हम विद्यालय व ब्लाक को प्रेरक बना सकते है। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैस राम, ए आर पी डा बनवारी लाल , धीरन्द्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार गुप्ता, पल्लिराज, हरिश्चंद्र, संजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार वर्मा, माया सैनी, कुमुदलता, विजय देवी, शबाना खान, मंजू श्री, सना फातिमा, शिवानी गौतम, जितेंद्र दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

