मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार जारी बारिश से पूरा इलाका पानी की चपेट में आ गया। घरो सड़कों, गलियों तक पानी का भराव है। सोमवार को जगे लोगो ने देखा तो चारो ओर पानी ही पानी नजर आया। भारी बारिश से मत्स्य पलकों सहित किसानो को भारी नुकसान हुआ है। तमाम घरो मे पानी भर जाने से लोगो के घरो की गृहस्थी बर्बाद हो गयी है।

बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने बीती मध्य रात्रि विकराल रूप ले लिया गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश का कहर इतना था कि कस्बा जैदपुर, दादरा, सफदरगंज, मसौली, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, देवकलिया, नेवला करसण्डा, बिन्दौरा, मुजापुर, अमदहा , मेढिया, मुबारकपुर सहित अन्य गांव और मोहल्लों में पानी निकासी होने के बाद भी उक्त स्थानो पर जलभराव की स्थित बन गई।जिसके चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। कल्याणी एव गाडी नदी से सटे गांव के किसानों की खेती भी जलभराव के कारण चौपट हो रही है। कल्याणी नदी से मसौली, डेडवा,विरौली, रोटीगांव, मुजापुर, अमदहा मेढिया, देवकलिया,ज्योरी, हेतमपुर , गाड़ी नदी से सादामऊ, दहेजिया, डुबकी, बड़ागांव, चंदनपुर, सिस्वारा, धरौली, गुरेला, बसंतनगर में नदी के बढे जल स्तर से खेत चपेट मे आ गये है।जिस कारण से किसानों की खड़ी धान आदि फसल जल भराव से किसानों के चेहरों पर मायूसी नजर आ रही है।

