नगर पालिका परिषद व पन्नालाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 के अन्तर्गत ‘‘कचरा मुक्त भारत’’ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार व समस्त स्टाफ व नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं साथ एक रैली निकाली जो पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर बाजार विल्सनगंज व मुख्य चौराहे से होते हुए तहसील पहुंची

उसके उपरांत उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक कर स्वच्छता के बारे में बताया अपना नगर को रखें साफ सुथरा खुद भी स्वस्थ रहें अपने नगर को भी स्वस्थ रखें।
उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व नगर पालिका कर्मचारी व स्टाफ ने स्वच्छता अभियान के तहत एक रैली निकाली जिसका नेतृत्व उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने किया।
स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी गयी।
इसके उपरान्त स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता दौड एवं आम-जन को श्रमदान का महत्व समझाते हुए स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता अभियान और जागरूकता गतिविधियों के साथ स्वच्छता अभियान सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के विकल्पों को प्रोत्साहित करते हुए लोगों को समझाया इस मौके पर मौजूद रहे सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान कदीरूल जमीर उर्फ गुड्डू पन्नालाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!