जब नगर पंचायत के शौचालय का यह हाल तो नगर का क्या होगा हाल – सभापति

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता

मसौली बाराबंकी – उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति 2022-23 के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, के नेतृत्व में लगभग 25 सदस्य समिति के सदस्यों विधायक अभय सिंह, शशांक वर्मा, गौरव रावत, प्रेम नारायण पांडे बृजभूषण राजपूत जय मंगल कनौजिया धीरेंद्र सिंह जियाउद्दीन रिजवी इकबाल महमूद गौरी शंकर वर्मा मनीषा अनुरागी, इंजीनियर सचिन यादव सहित अन्य सदस्यों की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को विधानसभा ज़ैदपुर क्षेत्र के जरहरा स्थिति गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौआश्रय स्थल में जल भराव की स्थिति को देखते हुए नाराजगी जताई तथा उन्होंने भूसा तथा हरा चारा के संबंध में भी जानकारी लिया। इसके बाद प्राक्कलन समिति की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए ओपीडी, फार्मेसी, एक्स-रे रूम सहित परिसर की साफ सफाई की जांच किया गया। जिसमें प्राप्त हुई कर्मियों को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार सरोज को जल्द सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद प्राक्कलन समिति की टीम द्वारा नगर पंचायत जैदपुर परिसर में पहुंचे। जहां पर सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कुछ पत्रावलियों का आकलन किया और नगर में संचालित विकास योजनाओं के बारे में अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली तथा काशीराम कॉलोनी आवास के मार्ग के मरम्मतीकरण, नगर में साफ सफाई, ब्लीचिंग चूना के छिड़काव इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक( जैदपुर) विधायक गौरव रावत ने नगर में विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों के प्रति नागरिकों से जानकारी लिया। जिसमे उपस्थित लोगों मैं से कुछ ने ना में जवाब दिया। जिसपर अधिशासी अधिकारी से धरातल पर कार्य कराने के निर्देश दिए। वही सभापति ने नगर पंचायत परिसर में बने शौचालय में फैली गंदगी के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की जब नगर पंचायत परिसर में ही गंदगी है! तो नगर का क्या होगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगर में विकास कार्य साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ सदर जैदपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा!

Don`t copy text!