साइकिल से मेला देखने गया बालक लापता परिवार में मचा कोहराम अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना उझानी के ग्राम झब्बू नगला अल्लापुर चमारी निवासी एक पिता ने मेला देखने साइकिल से गए 13 वर्षीय पुत्र को घर वापस न लौटने पर उसके संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l
थाना उझानी में दिए गए प्रार्थना पत्र में शिवडाल पुत्र किशन लाल ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र आकाश साइकिल से ग्राम सुकटिया मेला देखने गया था जो देर रात तक वापस नहीं लौटा उसके घर में लौटने पर परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश परंतु वह नहीं मिला शिवदाल ने थाना उझानी में अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 363 में रिपोर्ट दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

