सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कोतवाली रुदौली जनपद फैजाबाद के सहनी गांव निवासी राम कैलाश निषाद 40 वर्ष पुत्र रामफेर बृहस्पतिवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के गोडियन पुरवा स्थित पवन निषाद के यहां अपनी ससुराल में अपने परिवार के साथ लगभग 6 वर्ष से रह रहा था।गांव के बाहर सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

