घर-घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र मे दुर्गा अष्टमी के अवसर पर घर-घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद घरों में कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया गया। घरों पर लोगों ने हवन यज्ञ कर कुलदेवी की पूजा की गयी तथा ग्राम बड़ागांव मे कलश यात्रा निकाली गयी।
दुर्गा मंदिर मढीटोला बड़ागांव मे सैकड़ो महिलाओ के साथ निकाली गयी कलश यात्रा पूरे गाँव मे अपने निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम वापस मंदिर पहुंचा। कलश यात्रा के दौरान के माँ के भक्तो द्वारा लगाये जा रहे जय माता की उदघोष पुरा गाँव भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व पूरे गाँव मे कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमे माँ के भक्तो ने बालिकाओ को पूरी खीर हलवा खिलाकर बच्चियों को दक्षिणा दी।
इस मौक़े पर किशन रस्तोगी,सुरज यादव, कल्लू यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, मन मोहन सैनी, राकेश यादव, अखिल गुप्ता, रोहित यादव, रामु वर्मा, श्री चंद यादव, प्रदीप शर्मा, दुर्गेश गुप्ता सहित भारी संख्या मे भक्तगण मौजूद रहे।

Don`t copy text!