मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बाहु मे एक 26 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर साडी से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की देर शाम मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बाहु निवासी गांव के चौकीदार दिलीप रावत की 26 वर्षीय पत्नी रामकली ने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी ही साडी के फंदे से छत के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था सूचना पर मृतक के परिजन ग्राम परसा थाना सफदरगंज से पहुंच गये है पुलिस ने मायकेवालो की मौजूदगी मे पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाँव के चौकीदार की पत्नी ने फांसी लगा ली है मायकेवालो की मौजूदगी मे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts

