रामसनेहीघाट बाराबंकी!संविधान बचाओ साइकिल यात्रा का आगाज बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा रावत जी ने 25 नंबर को बाराबंकी के सतरिख से हजारों समर्थकों के साथ शुभारंभ किया साइकिल यात्रा हैदरगढ़ विधानसभा से होते हुए दरियाबाद पहुंची वहां पर रात्रि विश्राम किया रविवार की सुबह यात्रा टिकैतनगर से पुलिस की मौजूदगी में सराय बरई खमौली, महदीपुर आलहनमऊ होते हुए चमरौली में यात्रा पहुंची 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर चमरौली में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया मीडिया से बात करते हुए बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा रावत जी ने बताया कि 26 नवंबर को मतलब आज ही के दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था आज हम बहुजन आर्मी की तरफ से सभी देश वासियों को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं और आज हमारा संविधान ख़तरे में है हमारा दलित परिवार हद से ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है कही पानी का घड़ा छूने पर हत्या कर दी जाती है कहीं दलित के चेहरे पर पेशाब किया जाता है तो कहीं हमारे समाज की बहन बेटियों का बलात्कार व शोषण किया जाता है कही धर्म और जाति के नाम पर मारा जा रहा है हमारे बहुजन समाज के लोगों को इससे यही साबित होता है कि वर्तमान की सरकार संविधान को ताक पर रखकर काम कर रही है और हमारा बहुजन समाज आज पीड़ित हैं तो इसका कारण है वह अपने हक और अधिकारों को भूल गया है और समझ नही पा रहा है पहले कैसे बाबा साहब ने हम लोगों को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया है पहले हमारे समाज की महिलाओं को स्तन धकने का अधिकार नही था स्तन को काट दिया जाता था महिलाओं को ऐसे बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा आज हम सब भूल चुके हैं आज संविधान दिवस पर हर एक गली चौराहे पर संविधान दिवस मनाया जाना चाहिए लेकिन कही पर कुछ नही है लोगों को बाबा साहब का नाम लेने में शर्म आने लगी है इसलिए 25 नवंबर से संविधान बचाओ साइकिल यात्रा की शुरुआत मेरे द्वारा किया गया है उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में साइकिल यात्रा जाएंगी और बहुजन आर्मी यह एक संगठन है राजनीति से कोई वास्ता नही है हर वर्ग के लोगों की लड़ाई बहुजन आर्मी संगठन लड़ने का काम करेगा बाराबंकी में संविधान बचाओ साइकिल यात्रा में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा इसके लिए बाराबंकी प्रशासन का में आभार प्रकट करता हूं
Related Posts

