शिक्षा और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैँ:धर्म कुमार यादव धनतिया में पौधा व पुस्तक देकर भांजे को मनाया

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी।यदि हमें अपने बच्चों को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल करानी है तो उसके अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है।क्योकि शिक्षा और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है।अच्छी शिक्षा तभी प्राप्त हो सकती है जब हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

उक्त विचार जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने सोमवार को अपने गांव उमरी विकासखंड देवा में भुईहारे बाबा देव स्थान पर विकासखंड बंकी के ग्राम चांद सराय मजरे माती निवासी अपने भांजे बब्लू यादव पुत्र अमरसिंह यादव की धनतिया कार्यक्रम के तहत पुरुस्कार स्वरूप एक एस एस सी जनरल नॉलेज की पुस्तक व आम का पौधा प्रदान करने के उपरान्त व्यक्त किए।श्री यादव ने कहा कि इस पुस्तक को पढ़कर आगे कम्पटीशन की तैयारी करें साथ ही इस पौधे को रोपित करके उनका पालन पोषण करें जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा।क्योकि स्वस्थ्य रहने के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है।आपको बताते चले कि हिंदू धर्म में किसी किसी गांव में धनतिया कार्यक्रम का आयोजन कार्तिक मास की पूर्णिमा व आसाढ़ मास की पूर्णिमा को होता है।जिसमें नाती का मुंडन ननिहाल के मुख्य देव स्थान पर होता है।इस दरम्यान नाती अपने लिए नेग स्वरुप पुरुस्कार के लिए अपनी मां के साथ नाराज होकर अपने घर की ओर प्रस्थान करने की भी परंपरा है।जिसे ननिहाल के नाना,मामा आदि लोग कुछ न कुछ पुरुस्कार देकर मनाते है।उसी परंपरा को निभाते जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने अपने भांजे को पुरुस्कार स्वरुप एक पुस्तक व एक आम का पौधा देकर मनाया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव अवधेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अमरसिंह यादव, देवा ब्लॉक सचिव पुरुषोत्तम कुमार, मातृशक्ति ब्लॉक अध्यक्ष देवा नीलम वर्मा,राजेंद्र यादव,राजाराम,हीरालाल,इंदल,राम प्रकाश,प्रदीप कुमार,अवधेश कुमार,शैलेश कुमार,गजेंद्र सिंह,सौरभ यादव,आशाराम यादव,मुलायम सिंह, महेन्द्र कुमार, बसंतलाल यादव,राम गुलाम यादव खलीफा,सुभाषचंद ,अजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!