कछला गंगा में आस्था से डुबकी लगा किया दीपदान

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उझानी कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर सुबह से शाम तक श्रृद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर घाट पर ही दिये जलाकर गंगा तट को जगमग कर दिया। कछला गंगा तट पर आज सुबह से ही स्नान करने को श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। महिलाओं ने स्नान कर गंगा मईया की आरती कर प्रसाद का वितरण किया। वही परिजनों संग पुरोहितों से हवन कराकर पूर्णाहुति अर्पित कर गंगा से निरोगी रहने की कामना की। हर हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गुंजायमान रहा। पंडित ओर पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर महिलाओं ने देव दीपावली मनाते हुए गंगा तट पर दीप-दान कर घाट को जगमग कर दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!