विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । रविवार को विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत चिलौकी एव सफदरगंज मे भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया कार्यक्रम मे केंद्र एव प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी।
ग्राम पंचायत चिलौकी पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा के वाहन का स्वागत करते हुए ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाय जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये एवं ग्राम पंचायत से सम्बन्धित सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगा कर ग्रामींणों को जागरूक किया गया।
ग्राम सफदरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष जैदपुर संजय अवस्थी की अध्यक्षता में किया गया जिसके अन्तर्गत समूह की महिलाएं, आशा बहू, कृषि विभाग, आंगबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा अपना अपना स्टाल लगा कर ग्रामींणों को जागरूक किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए बच्चों से प्रश्न पूछे सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुये अभिभावकों को भी छात्रों के प्रति जागरूक होने की बात कही एवं हैण्डवास के बारें मे विस्तार से बताया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वन्दना व देश भक्ति गीत प्रस्तुत कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किये गये इस अवसर पर सीडीपीओ सुलेखा यादव, ग्राम प्रधान श्री मती रामलली वर्मा ग्राम विकास अधिकारी कमलेश यादव प्रधान प्रतिनिधि अजय वर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Don`t copy text!