चार राज्यों की भाजपा की जीत पर भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

हैदरगढ़ ।चार राज्यों में भाजपा की जीत पर बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक स्वर्गीय सुंदर लाल दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित ने अपने गृह क्षेत्र हैदरगढ़ में भाजपा नेता व समर्थकों ने गोला व मिठाई बांटकर खुशी जताई है। भारतीय जनता पार्टी सरकार मे सभी लोग खुश हैं सरकार जनता के लिए अच्छी है

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी द्वारा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा नेता पंकज दीक्षित संगठनात्मक कार्य शैली से पंकज दीक्षित पार्टी के बड़े नेताओं के करीबी बने हुए हैं
रविवार शाम भाजपा के चुनाव परिणाम आने पर हैदरगढ़ भाजपा नेता पंकज दीक्षित जी द्वारा भारी वोटो से जीत होने के बाद दौलतपुर व क्षेत्र विधानसभा हैदरगढ़ सहित अन्य जगहों पर उनके समर्थकों और भाजपा युवा नेता पंकज दीक्षित द्वारा खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। पटाखे भी दगाए गए। तथा भाजपा की जीत की पहली पारी के लिए उन्हें बधाई दी गई इस मौके पर संजय तिवारी रिंकू अंकुर त्रिपाठी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Don`t copy text!