मसौली बाराबंकी। एक पखवाड़ा पूर्व मसौली पुलिस द्वारा जिला अस्पताल मे भर्ती कराये गये युवक की हुई मौत के बाद लावारिस हालात मे हुए दाह संस्कार की सोशल मीडिया पर आयी खबरों को देख मृतक की माँ ने शव की शिनाख्त पत्नी सहित ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप।
बताते चले कि गत 23 नवम्बर को मसौली पुलिस ने भयारा रोड़ के किनारे झाड़ियों मे अचेत दशा मे पड़े मिले एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया था जिसकी इलाज के दौरान 26 नवम्बर को मृत्यु हो गयी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्मार्टम कराया तथा मृतक की शिनाख्त न हो पाने के कारण लावारिस समझ दाह संस्कार कर दिया। अज्ञात शव के दाह संस्कार की सोशल मीडिया पर आयी खबरों की जानकारी होने पर ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों से लापता पुत्र की खोज में जुटी सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बडीबाग मजरे रायपुर निवासी मृतक की माँ शर्मा देवी पत्नी रामगोपाल ने बेटे के कपड़ो से शव की पहचान अपने पुत्र प्रमोद के रूप मे की। पुत्र की मौत से परेशान माँ ने थाना जहाँगीराबाद मे तहरीर देकर मृतक की पत्नी शोभादेवी, ससुर कमलेश , मृतक के साले मेजर व सोल्जर निवासी ग्राम गोदहा व नैनामऊ निवासी सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है।
एक पखवाड़े से लापता था युवक
मृतक की माँ शर्मा देवी ने बताया कि मेरे पुत्र की शादी जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोदहा निवासी कमलेश रावत की पुत्री शोभादेवी के साथ हुई थी पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपने मायके आकर ग्राम गोदहा मे आकर रहने लगी गत 3 नवम्बर को प्रमोद भी अपनी माँ शर्मादेवी से कहकर निकला था कि वह अपनी ससुराल ग्राम
गोदहा जा रहा है पांच दिन पूर्व मृतक के ससुर कमलेश ने मृतक की माँ को फोनकर पूंछा की प्रमोद बड़ीबाग पहुंचा तब मृतक की माँ पुत्र की खोज मे जुटी तो पब्लिक ऐप पर कोतवाली पुलिस द्वारा लावारिस हालात मे हुए शव के अंतिम संस्कार की खबर देख कपड़ो से पुत्र के शव की पहचान की। कोतवाली पुलिस से जानकारी लेने पर मृतक की माँ को पता चला की गत 23 नवम्बर को मसौली पुलिस ने मसौली भयारा रोड़ के किनारे झाड़ियों मे घायल एव अचेत दशा मे युवक मिला था जिसे पहले सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया था जिसे बाद मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी थी और शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने लावारिश हालात मे अंतिम संस्कार कर दिया था।

