विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया यात्रा में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों पर फोकस किया गया। कार्यक्रम मे बाल विकास विभाग , स्वास्थ्य एव कृषि विभाग द्वारा लगाए गये स्टालो का जायजा लेते योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह एव जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा , ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नई स्कीमों के बारे में देश की जनता को अवगत करवाया गया है जिसका सीधा फायदा देश की जनता को मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी सीधा ऑनलाइन के जरिए देश की जनता से जुड़ते है और लोग उनसे सीधा संपर्क भी साधते हैं जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी पीएम द्वारा ऐसा कार्यक्रम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने इसके सकारात्मक परिणाम आते है। ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने जहा लोगो का आभार व्यक्त किया वही खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने कार्यक्रम मे मौजूद लोगो को विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने कॉपी पेन एव जमेटरी बॉक्स देकर सम्मानित किया।
इस मौक़े पर सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा, सियाराम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार मिश्रा, सेक्टर संयोजक रामू वर्मा, कल्लू यादव, अरुण नाग, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, राजेंद्र यादव, अंगद गौतम, नूरुल आमीन अंसारी, अनवर शाह, रामलखन रावत सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक एव शिक्षिकाए मौजूद रही।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत मसौली मे जिला महामंत्री संदीप गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य रामसिंह भुल्लन वर्मा, मंडल महामंत्री देवीशंकर सोनी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री डा सुधाकर सोनी, सचिव संजीव सिंह, एडिओ आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया एव ग्राम प्रधान नजमा अंसारी एव समूह की महिला की अगुवाई मे स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत धरौली मे ग्राम प्रधान सुमन राव की अगुवाई महिलाओ ने पुष्पवर्षा कर प्रचार वाहन का स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस मौक़े पर प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत राव, सचिव संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

