ज़िला कारागार में बंद महिला कैदियों के बच्चो को ‘निमदस’ संस्था के सहयोग से वितरित किये गए गर्म कपड़े

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी। ज़िला कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों के साथ रह रहे उनके बच्चों को आज बुधवार को ‘निमदस’ संस्था के सहयोग से नेशनल कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा गर्म कपडे़ जेल अधीक्षक कुंदन कुमार के निर्देशन में वितरित किये गये।इस अवसर पर जेलर आलोक शुक्ला ने कहा कि यह संस्था बराबर निर्बल वर्ग एवं जेल में निरुद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण कराने में कृत संकल्प है। संस्था के प्रबन्ध निदेशक एस के वर्मा ने कहा कि जब भी किसी जरुरतमंद की सेवा करने का अवसर मिले तो पवित्र हृदय से सेवा करना चाहिए, क्योकि इन्हीं के हृदय में ईश्वर वास करते हैं।संस्था के संयोजक बृजकिशोर वर्मा ने कहा कि भविष्य में परोपकारी प्रयासों को इसी तरह जारी रखने व जरूरत पड़ने पर हर तरह से सेवा की जाएगी। इस अवसर पर कारागार के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!