मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा स्थित राम चबूतरा पर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में हो रही चार दिवसीय रामलीला (धनुष्ययज्ञ) शुरूवात हुई प्रथम दिन ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन अयोध्या से आये कलाक़ारो द्वारा किया गया। रामलीला को देखने के लिए क्षेत्र की भारी भीड़ रही ।
रामलीला के प्रथम दिन ताड़का वध कार्यक्रम मे वन में असुरों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ बहुत अनमने ढंग से राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते है। गुुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। रामलीला का यह मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं। ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं।ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।इस मौक़े पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन मौर्य, उपाध्यक्ष प्रेमनंद वर्मा, उपाध्यक्ष देविशंकर सोनी, एडवोकेट अमित कुमार अवस्थी, टोनी अवस्थी, दिलीप तिवारी, साकेत तिवारी मायाराम मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
Related Posts

