अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बाराबंकी रामनगर हाईवे पर नेवला चौराहा पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सा ने मृतक घोषित कर दिया।

लखनऊ के थाना ऐशबाग के अन्तर्गत हबीब नगर निवासी मोहम्मद शब्बीर पुत्र ताहिर 50 वर्षीय अपने पुत्र मोहम्मद शाहिर के साथ बुलेट से रामनगर की ओर जा रहे थे।कि बाराबंकी रामनगर हाईवे के नेवला चौराहा के निकट पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बुलेट पर सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मसौली पुलिस ने ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मोहम्मद शब्बीर को मृतक घोषित कर दिया।

Don`t copy text!