बदायूं। शहर के अंसारी समाज के संभ्रान्त लोगों ने सामुदायिक भवन मे नवनिर्वाचित चेयरमैन फत्मा रज़ा व सभासदों के स्वागत व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे।
अंसारी समाज के लोगों ने उपस्थित सभासदों के सम्मान मे शील्ड, हार व शाल पहना कर स्वागत किया तथा चेयरमेन को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा शाल भेंट की तथा मुख्य अतिथि आबिद रज़ा को विशेष तौर पर स्मृति चिन्ह देकर व शाल पहना कर स्वागत किया।
अंसारी समाज के लोगो ने नगरपालिका की चैयरमेन फात्मा रज़ा से बदायूं शहर के विकास की उम्मीद जताई | लगभग 5 महीने के कार्यकाल मे शहर की सफाई व पानी की व्यवस्था में बेहद सुधार भी महसूस किया। शहर की मुख्य सड़के भी जल्द बनवाने का भी अनुरोध किया।
विशेष तौर पर अंसारी समाज के संभ्रांत लोगो ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के बारे में एक राय होकर कहा कि हमारे समाज ने आबिद रज़ा साहब का चेयरमैनी का कार्यकाल देखा हैं तथा विधायक का कार्यकाल भी देख चुके। चेयरमेन रहते हुए आबिद रज़ा को (विकास पुरुष) व विधायक रहते हुए (बदायूं रत्न) का खिताब भी मिल चुका है। चेयरमैन, विधायक का कार्यकाल आपका बहुत बेहतर रहा है। अब अंसारी समाज समेत सभी सेकुलर लोग आपको सांसद के रूप में लोकसभा में देखना चाहते हैं, ज़िले में आपकी छवि सेकुलर नेता की बन चुकी है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

