राम बारात पर भक्तो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा मे चल रही रामलीला मे धनुष भंग के बाद रविवार को राम बारात निकाली गयी जो अपने निर्धारित मार्गो से गुजरी राम बारात का भक्तो ने पुष्पवर्षा का स्वागत करते हुए आरती उतारी गयी तथा जगह जगह कलेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रामलीला चबूतरा से भगवान श्रीराम की बारात का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष विपिन मौर्य ने राम लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतार कर किया। बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर भूलीगंज, कपिलनगर, मोहल्ला बाजार, कटरा, सोनी मोहल्ला, बुद्धिपुरवा होती हुई अपने गंतव्य स्थान पर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने बारात का जगह जगह स्वागत किया। महिलाओं ने अपने घरों के सामने भगवान स्वरूपों की आरती उतारी। इससे पूर्व शनिवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया था। जहां भगवान राम ने शिव का धनुष तोड़ा। धनुष टूटते ही सीता जी ने राम के गले में जयमाला पहना दी। मंचन के दौरान कलाकारों ने हास्य कार्यक्रम दिखाए। इन कार्यक्रमों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। बैंड, डीजे, रंगशाला और झांकियां बारात में आकर्षण का केंद्र रहीं। हनुमान मंदिर पर बाबा रामलाल दास ने चारों भाईयों को भोग लगाकर भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की आरती उतारी
बारात भंर्मण अध्यक्ष विपिन मौर्या उपाध्यक्ष प्रेमनन्द वर्मा कोषाध्यक्ष देवी शंकर सोनी अमित अवस्थी, जामवंत मौर्य, उमेश प्रजापति, निल्लू अवस्थी, अरुणेश कुमार, छोटू अवस्थी, प्रेमनंद वर्मा, उदित नरायण मौर्य सहित भारी संख्या मे भक्तगण मौजूद रहे।

Don`t copy text!