पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, किया राशन वितरित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। इस लॉक डाउन की स्थित में सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखा होगा जिसमें सैकड़ों पुलिसकर्मी सैकड़ों की संख्या में लोगों को पीट रहे हैं। लेकिन ऐसी स्थित में बाराबंकी की पुलिस ने मानवीय चेहरा पेश करते हुए एक मिसाल देने का काम किया है। दरअसल बाराबंकी की कोठी थाना पुलिस को मीडिया के द्वारा सूचना मिली कि कोठी कस्बे में एक दलित बस्ती है जो हर रोज मजदूरी कर आजीविका चला रही थी। लेकिन लॉक डाउन के चलते वह ना तो काम पर जा पा रही है और ना उसके पास इतना राशन है।कि वह घर पर ही बना कर खा सके इसी पर कोठी थाना प्रभारी शैलेश कुमार यादव, प्रदीप यादव लक्ष्मीकांत रमेश चंद्र यादव वेद प्रकाश यादव प्रिमांशु समेत कोटेदार राजा सिंह के भाई श्यामू सिंह अन्य ने मौके पर जाकर राशन वितरित किया इसी दौरान प्रधान पति मुशीर कुरैशी ने गरीब मजदूरों को मार्क्स देते हुए सुरक्षित रहने की बात कही इसी दौरान कोठी थाना प्रभारी शैलेश कुमार का कहना है कि सेवा करना परम धर्म है इसे हर कोई नहीं कर सकता, सेवा वही कर सकता है जिसके मन में सेवा की भावना होती है ,इसी दौरान लक्ष्मीकांत ने कहा कि हम तो भगवान के बनाए हुए हैं भगवान ने तो हम लोगों को सक्षम बना दिया है लेकिन हम सब की भी जिम्मेदारी है कि जो लोग सक्षम नहीं हैं उनकी मदद करते हुए मानवता की मिसाल दी जाए। फिलहाल इस कार्य को लेकर क्षेत्र की जनता कोठी थाना पुलिस की प्रशंसा कर रही है वही इसी दलित बस्ती के रहने वाले धर्मेंद्र भारती का कहना है कि पुलिस ने मेरी मदद करने का काम किया है ऐसी पुलिस को मेरा सलाम है मैं पुलिस की इस कार्यशैली से काफी खुश हूं। इसी दौरान इसी दलित बस्ती की रहने वाली गुड़िया भारती का कहना है कि अभी तक लोगों के द्वारा यह सुनने में आया करता था कि पुलिस लोगों को परेशान करने का काम करती है लेकिन पुलिस का यह चेहरा देख कर मेरा दिल बाग-बाग हो गया है। ऐसी पुलिस को मैं दिल से धन्यवाद करती हूं। इस दौरान धर्मेंद्र यादव उत्तम सिंह मिश्री लाल यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


एसडीएम ने गरीबों को दिया राशन पैकेट

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उप जिलाधिकारी ने दो गांवों के करीब 50 गरीब परिवारों को निशुल्क राशन पैकेटो का वितरण गुप्ता ट्रेडर्स बदोसरांय द्वारा किया गया है।सिरौलीगौसपुर के उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान ने कोटवाधाम व रसूलपुर पहुंचकर झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे 50 परिवारों को 5 किलो 500 ग्राम दाल 500 ग्राम सरसो तेल दो किलो चावल इसके साथ ही हल्दी मिर्चा नमक धनिया का पैकेट बनाकर वितरण किया है। रसूलपुर में ऐसे 30 परिवारों को भी इसी तरह का पैकेट वितरित किया है  कोटवाधाम मे 20 परिवारो को वितरित किया गया। इस राशन पैकेट की व्यवस्था बदोसरांय के मनीष गुप्ता ट्रेडर्स सतीश गुप्ता रामू गुप्ता अजय गुप्ता  सचिन गुप्ता हर्षित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

लाॅक डाउन का फायदा उठा रहे दुकानदार
खाद्य व रसद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए है

हैदरगढ़ बाराबंकी। एक तरफ जहाँ देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। तो वहीं जमाखोर कालाबाजारी पर आमादा है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक की आवश्यक समाग्रियां बेच रहे है। जिससे गरीबों की जेबे ढीली हो रही है। उन्हें महंगे दामों पर रोजमर्रा की समान उपलब्ध हो रही है। गुरुवार को कस्बा हैदरगढ़ की अधिकतर किराना की दुकानों में दिन भर ताला ही लटका रहा। लेकिन धड़ल्ले से कालाबाजारी जारी है। कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य व रसद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए है। लॉकडाउन के दौरान किसी को आवश्यक समाग्रियों की कमी ना हो इसके लिए सरकार द्वारा फुटकर किराना की दुकानों को शासन की अनुमति पर खोलने का निर्देश दिया है। इसके लिए बकायदा नगर पंचायत हैदरगढ़ द्वारा 32 किराना दुकानदारों को खोलने के लिए शोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए डोर स्टेप डिलवरी करने के साथ होम डिलवरी के निर्देश दिए है। इसके अलावा सब्जी की 28 व दूध की 9 दुकानों इस सूची में शामिल है। इसके लिए किराना की दुकानों का खुलने का समय प्रातः 11 बजे से शायं 5 बजे है फल व सब्जी की दुकानों का खुलने का समय प्रातः 6 बजे से 9 बजे व शामं 6 बजे से रात्रि 9 बजे है। लेकिन गुरुवार को कस्बा की अधिकतर किराना की दुकाने नहीं खुली दुकानों पर दिनभर ताला लटकता हुआ देखा गया। लॉकडाउन के चलते किराना व सब्जी के दुकानदार मनमानी पर उतारू है। निर्धारित दरों से दुगना रेट पर दुकानदार समान बेच रहे है। ऐसे में रोजमर्रा जैसी की समानों के लिए लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। स्टाक आदि का बहाना बताकर किराना दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने से मना कर रहे है। सरकार द्वारा कालाबाजारी रोकने लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी कर तमाम प्रयास किए जा रहे है लेकिन यहाँ पर दुकानदार अपनी मनमानी पर उतरे हुए है। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कालाबाजारी कर रहे है।

बाक्स
प्रशासन ने की सख्ती सडकों पर फैला रहा सन्नाटा


सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। लाॅक डाउन के दूसरे दिन स्थानीय प्रशासन ने की सख्ती सडकों पर फैला रहा सन्नाटा उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक तथा प्रभारी निरीक्षक बदोसरांय सुधीर कुमार तथा समस्त उपनिरीक्षक पुलिस कर्मी गांवो के गलियों पग डंडियो तक सायरन बजाकर 14 अप्रैल तक समस्त जन घरों मे ही रहे की हिदायत देते रहे कोटवाधाम मे कुछ लोग मन्दिर के समीप एक दुकान पर दिखे पुलिस का सायरन सुन घरों की ओर भागे पुलिस ने दौडाया भी पुलिस कर्मियों ने कहा की लोग घरों से निकलना बंद नही करेंगे तो और सख्ती बढ़ाती जायेगी। उपजिलाधिकारी ने कस्बा बदोसरांय सिरौलीगौसपुर महमूदाबाद का दौड़ा किया जंहा पूर्ण रूप से सन्नाटा पसरा हुआ है।तहसीलदार ने टिकैतनगर दुल्हदेपुर इंटोरा बैसन खजुरी  कोटवाधाम मीरापुर बरोलिया मरकामऊ पंजरौली मैलारायगंज सैदनपुर इत्यादि गांवो कस्बों का भ्रमण कर 14 अप्रैल तक सभी जनता घरों मे ही रहे का संदेश दिया है।

बाक्स
भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास संकट काटा, हम 21 दिन नही काट सकते: पवार


हैदरगढ़ बाराबंकी। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच अब और अधिक सर्तकता बरतने की जरूरत है। कोरोना मुक्त भारत बनाने के लिए हम सभी एक  होकर इस लड़ाई को जीत सकते है यह लड़ाई बाहर निकलने की नहीं बल्कि घर में रहकर जीतने की है। उक्त बाते समाजिक कार्यकर्ता नरौली गांव निवासी संजय सिंह श्पवारश् ने कही। क्षेत्र व देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के 21 दिन के लॉकडाउन का सभी पूर्णतः पालन करे, जो देश व हम सब के हित में है। यह लड़ाई घर रहकर जीती जा सकती है केवल साफ-सफाई व सर्तकता की जरूरत है। जब देश के प्रधानमंत्री हमारे लिए इतना बेहतर सोच रहे है तो हम लोगों भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही देश को बड़े संकट की ओर ले जा सकती है। भगवान राम जी ने 14 वर्ष वनवास में रहकर संकट काटा तो क्या हम लोग 21 दिनों तक घर में नहीं रह सकते। क्यों ना हम सभी लोग अपने-अपने घरों में रहकर कोरोना महामारी के बीच सेवा में लगे सभी डाक्टरों, पुलिस कर्मियों तथा मीडिया कर्मियों के हौसला अफजाई व स्वास्थ्य रहने के लिए माता रानी से दुआं मांगें।

बाक्स
कोरोना को हराना है तो लाक डाउन का पालन करे, घरों से ना निकले ‘ मौलाना रजा
तीसरे दिन सड़कों पर सन्नाटा, कुछ लोग बे वजह गलियों मे निकले, पुलिस हुई सख्त
बाराबंकी। कोरोना को हराना  मैदान में नही, बल्कि घर में बैठकर सम्भव है। जान है तो जहान है के सूत्र वाक्य का पालन करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 21 दिनो तक पुरे भारत मे पुरी तरह से लाक डाउन किया है। नोवेल कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिये आम जनता को पूरा सहयोग देना होगा। लाक डाउन के तीसरे दिन भी सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा पुलिस लाउडस्पीकर से लोगो को घरो मे रहने की अपील करते नजर आ रहे थे। लेकिन शहर के कुछ मोहल्ले के लोगो पर असर नही हो रहा है लाक डाउन के बावजूद मोहल्ले के गलियों मे निकल कर बे वजह घुम रहे है। हालांकि पुलिस प्रशासन के मना करने के अपील कर रहे है ओर ये लोग है की मनने को तैयार नही है। कोरोना वायरस के गम्भीर बीमारी है। पुरी दुनिया मे लाक डाउन हुवा है लोग आपने घरो मे रहकर दुआ माँग रहे है। वहीं शिया समुदाय के मौलाना मोहम्मद रजा जैदपुरी ने जनपद की अवाम से अपील की है की आप लोग अपने घरो मे रहकर ऊपर वाले से दुआ माँगें उन्होंने ये भी कहा की कोरोना वायरस को हारने मे डाक्टर अपनी जान जोखिम मे डालकर हमारी हिफाजत कर रहे है उनके लिये भी दुआ की जाये। मौलाना रजा ने कहा की आज पुरी दुनिया सख्त मुसीबत से गुजर रहा है ऐसे मे आम जनता का फर्ज है की लाक डाउन का पालन करते हुवे घरो मे रहे। मौलाना ने मस्जिद मे आने वाले सभी नमाजियो से अपील की है की आप लोग अपने अपने घरो मे रहकर नमाज पढ़ें मस्जिद ना आये। वहीं भाजपा नेता अजीत वर्मा “गुड्डु” ने नोवेल कोरोना वायरस को लेकर पुरे भारत मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिन लाक डाउन के आवाहन पर हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। इस संकट की घड़ी में हम लोग अपने घरो से बाहर ना निकले तभी हम लोग कोरोना को हरा सकते है।

बाक्स
लॉक डाउन में सूनी रही सड़के,लोगों ने घरों में बिताया समय
मसौली, बाराबंकी। देश मे बढ़ते कोरोना वायरस (कोविड19) की महामारी को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन का क्षेत्र में असर दिखाई दिया। इस दौरान मेडिकल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रही। शाम को दो घंटे के लिए छूट मिलने पर लोगों ने खरीददारी की।बताते चले कि  मंगलवार की रात्रि 12 बजे से पूरे देश में लागू हुए लॉक डाउन के बाद गुरुवार  के दिन क्षेत्र की समस्त दुकानें एवं प्रतिष्ठान बन्द रहे। इस दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रो में अनाउसमेंट कर लॉकडाउन के बारे में बताया और आवश्यक दुकानें खोले जाने की जानकारी देते हुए अन्य दुकानों को बंद रखने को कहा। जरूरी समान खरीदने के लिए ही घर से बाहर निकलने  पर भी बल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने बताया कि क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली हुई हैं। अन्य सभी को लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राजमार्ग पर गुरुवार को पुलिस काफी मुस्तैद दिखाई दी। हाइवे पर तो सन्नाटा पसरा रहता है ।परन्तु छुट-पुट दो और चार पहिया एवं बड़े वाहनों के आवागमन करने वाले लोगों की जांच पड़ताल पुलिस करती नजर आई। जिसमें उपनिरीक्षक गुलाम मसूद खान, राजकुमार,कॉन्सटेबल नरेन्द्र यादव, प्रमोद सिंह,अनवर आलम आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ क्षेत्र की जागरुक जनता द्वारा सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजारों एवं चैराहों पर लाक डाउन का विशेष असर रहा प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार रॉय ने एलाउंस कर लोगों को लॉक डाउन के प्रति सचेत करते नजर आये।

बॉक्स
देवा क्षेत्र में भी सड़कों पर रहा सन्नाटा
देवा,बाराबंकी। कोरोना वायरस (कोविड19) महामारी को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन का क्षेत्र में असर दिखाई दिया। इस दौरान मेडिकल व राशन की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रही।सड़कों पर सन्नाटा रहा।जरूरत वाले लोग ही सड़क पर निकलते दिखे। इस दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रो में अनाउसमेंट कर लॉकडाउन के बारे में बताया और आवश्यक दुकानें खोले जाने की जानकारी देते हुए अन्य दुकानों को बंद रखने को कहा। जरूरत मंद लोग ही अपने दो और चार पहिया वाहनों से सड़को पर निकल रहे थे।बाकी सड़कों पर पूरा दिन सन्नाटा नजर आया।

बाक्स
सामाजिक टीम का हुआ गठन’
फतेहपुर बाराबंकी। कोरोना वायरस(19)जैसी वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम द्वारा  तहसील परिसर में सामाजिक टीम का हुआ गठन। कोरोना वायरस व संपूर्ण लाक डाउन अवधि के तहत जनसामान्य को घरों से निकलने से रोकने के साथ आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु एसडीएम पंकज सिंह द्वारा सामाजिक  कार्य हेतु अखिल भारतीय व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता सहित तीन सदस्यों की टीम ने फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला फैयाजपूरा का कार्यभार सौंपा गया वर्क टीम बनाकर मीडिया प्रभारी के दिशा निर्देशन मे लोग मोहल्ले व अपने घरो बेवजह जनमानस न निकले इस पर मीडिया प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने समाजसेवी की भूमिका निभाते हुए लोगों से  घरों से ना निकलने की  विनम्र अपील की जिसमें  उक्त टीम में सम्मिलित लोगों के साथ संपूर्ण मोहल्ले में भ्रमण करते हुए सहयोगी पत्रकार बंधु देवकली शुक्ला व मुस्ताक अहमद ने पूरा सहयोग करते हुए लोगों से अपने अपने घरों से न निकलने की अपील की और  रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित खाद्य सामग्री घर में लगने वाले आवश्यक सामान को भी घरों तक पहुंचाया  और जनमानस से कोरोनावायरस बीमारी से कैसे अपने को व अपने परिवार वालों का कैसे बचाव किया जाए इसके बारे में भी विस्तार से  जानकारी दी गई मोहल्ले मे भ्रमण करने के दौरान एक दुकानदार जो कि दुकान खोले हुए था उस दुकानदार से विनम्र अपील करते हुए बंद कराया गया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!