बिचौलियों से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कोल्ड स्टोरेज के गेट पर डाला डेरा
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बिचौलियों से मिली भगत कर किसानों का आलू बेचने के बाद भी किसानों का पैसा न देने से परेशान सैकड़ो किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कोल्ड स्टोरेज के गेट पर डेरा डाल दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कोल्ड स्टोरेज मालिक द्वारा किसानों की उपज का दाम नही दे देंगे तब तक धरना चालू रहेगा । किसानों की उमड़ी भीड़ को देख शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सीओ सहित स्थानीय पुलिस धरना स्थल पर मुस्तैद रही।
बताते चले कि हाड़तोड़ मेहनत एव काफी लागत लगाकर कर किसान आलू का उत्पादन करता है और कोल्ड स्टोरेज मे इस उम्मीद के साथ रखता है कि जब आलू के अच्छे दाम आएंगे तब बिक्री करेंगे लेकिन लक्षबर बजहा स्थित मेसर्स जयशंकर कोल्ड स्टोरेज मालिक ने उस समय किसानों की अरमानो पर पानी फेर दिया जब सहालग के दौरान कोल्ड स्टोरेज मालिको ने बिचौलिए से मिलकर किसानों का आलू बेच लिया है और जब किसानो का पैसा देने की बारी आयी है तो कोल्ड स्टोरेज मालिक आनाकानी कर रहे है। गत 9 दिसंबर को मंडी समिति सफदरगंज मे भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित मासिक बैठक मे किसानो के बिक्री हुए आलू के दाम न मिलने की बात रखी जिसपर भाकियू नेताओं ने जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन देकर किसानों की उपज का दाम दिलाने की मांग की थी लेकिन समय बीत जाने के बाद भी कोल्ड स्टोरेज मालिक पर कोई असर न पड़ने पर मंगलवार को सैकड़ो किसानों ने कोल्ड स्टोरेज के गेट पर डेरा डाल दिया है।
ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा के आहवान पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, प्रदेश सचिव उत्तम वर्मा, जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा, उपाध्यक्ष लायकराम, शांतिभूषण, ओमप्रकाश, जागेधवर चौधरी, सिरौलीगौसपुर तहसील अध्यक्ष डा0 राम सजीवन वर्मा, रामसेवक रावत, सिद्धौर ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरिराम पाल,रामानंद दर्जनों पीड़ित किसानों के साथ अनिश्चित कालीन धरना शुरु कर दिया है तथा मौक़े पर मौजूद डी एच ओ महेश श्रीवास्तव से कहा कि जब तक किसानो की उपज का दाम नही मिल जायेगा तब तक धरना जारी रहेगा।

