कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ,

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

हैदरगढ़ बाराबंकी क्षेत्र के बीजापुर गांव में आज बुधवार से संगीतमई श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के बाद आरंभ हो गई। कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को पुरुषों ने कलश को अपने सिर पर रखकर क्षेत्र के टीकाराम बाबा धाम स्थित गोमती नदी तट पर जाकर जल भर लाया गया, कथा व्यास श्री श्री 1008 श्री स्वामी कृष्णानंद भारती गिरवा मठ विधिवत हवन पूजन के बाद कथा का शुभारंभ किया। कथा के अजमान रणधीर सिंह वह बड़ी संख्या में स्रोतों ने कथा का रसपान किया। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से हरिकरन सिंह, संतोष सिंह मनोज सिंह बालू सिंह राजकुमार पाल राजकुमार पाल वेद पाठक महादेव पाठक अजय सिंह नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे। यह कथा आज 13 दिसंबर कलश यात्रा से शुभारंभ होकर 20 दिसंबर तक चलेगी तत्पश्चात 21 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ इस भागवत कथा का पूर्णतया समापन हो जाएगा।

Don`t copy text!