बदायूं। चर्चित आंखें प्रकरण में बदायूं के सीएमओ डा प्रदीप वार्ष्णेय को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। रसूला निवासी पूजा 20 की पोस्टमार्टम के समय आंखे निकाल ली गई थी। उसमें परिजनों की शिकायत पर डीएम ओर एसएसपी की मोजुदगी में दुबारा पोस्टमार्टम हुआ। जांच के बाद दोषी पाए गये पोस्टमार्टम करने वाले दोनों चिकित्सकों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया। वही अब सीएमओ पर शासन की गाज गिर गई। उन्हें भी इस प्रकरण में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

