सहसवान में हुई ब्लड बैंक की स्थापना।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान।  नगर में डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की स्थापना की गई है।

जो  नगर सहसवान के एक प्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक हैं जो पिछले लगभग 40 वर्षों से नगर सहसवान की जनता की चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रहे हैं इतना ही नहीं अब उनके पुत्र डॉ आदित्य गुप्ता ओर अभिनव गुप्ता और डॉक्टर  डॉ पल्लवी गुप्ता डॉ अमोल गुप्ता ने अपनी काबिलियत के बल पर  डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाया।

डॉ रामनिवास गुप्ता ने अब  अपने हॉस्पिटल में एक ब्लड बैंक की स्थापना की है, जो नगर सहसवान तथा आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए काम आएगा और मरीज को ब्लड की जरूरत के लिए अब कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा इतना ही नहीं अब मरीज़ो को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स भी यही चढ़ाए जा सकेंगे उन्हें यह सुविधा नगर सहसवान में ही मिल जाएगी।

डॉ रामनिवास गुप्ता के अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक उनके अस्पताल की कामयाबी में एक मील का पत्थर साबित होगा।  इस ब्लड बैंक से कोई भी मरीज किसी भी क्वालिफाइड डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन स्लिप के आधार पर प्लेटलेट्स व ब्लड प्राप्त कर सकेगा।

ब्लड बैंक की स्थापना पर अस्पताल प्रबंधक मिस्टर कासिम ने सभी मेहमानों का स्वागत किया

आयुष चिकित्सक मुनीर अख्तर उर्फ राजा,  डॉ कमाल अख्तर और डॉक्टर अंकित महेश्वरी ने रक्तदान करके एक महान कार्य किया क्योंकि रक्तदान करके किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा महान कार्य है। इस मुबारक मौके पर सहसवान आयुष मेडिकल एसोसिएशन के आयुष चिकित्सक  डॉ मुजीबुर्रहमान,  सहसवान आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गुफरान रिजवी, डॉ कैलाश गुप्ता, डॉ इशरत, डॉ अरशद खान डॉक्टर ग़ज़ाला रहमान,  डॉ यासिर नकवी उर्फ हैकल,  डॉ आमिर हुसैन, डॉ आकिल,  डॉ तोहिद, डॉ अजरा बी डॉ जफर इकबाल डॉ ओवैस खान डॉ सुमित महेश्वरी  डॉ प्रशांत त्यागी चिकित्सा अधीक्षक सहसवान इत्यादि उपस्थित रहे

श्री मुरारी लाल महेश्वरी

श्री  अमित गुप्ता

डॉ अंकित महेश्वरी, डॉ अमोल गुप्ता, डॉ कमाल,  डॉ मुनीर अख्तर

इत्यादि ने रक्तदान किया

डॉ रामनिवास हॉस्पिटल के प्रबंधक मिस्टर कासिम   और  डॉ आदित्य गुप्ता ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और भोजन के लिए आग्रह किया,

 

रक्तदान कीजिए क्योंकि आप भी किसी के जीवन का हिस्सा बन सकते हैं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!