बदायूँ में पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजरों में वर्षों से जमी हैं खून की परतें, चूहे-नेवलों ने बनाया घर

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। महिला के शव से आंखें गायब होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस व जिला अस्पताल की मोर्चरी पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। दोनों जगह की मोर्चरी का बुरा हाल है। वर्षों से साफ-सफाई नहीं हुई है। फ्रीजरों में वर्षों से खून की परतें जमी हुईं हैं। तमाम कीड़े-मकोड़े, चूहा, नेवलों ने अपने घर बना लिए हैं।पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी वर्षों से बदहाल है। गर्मियां निकल गईं लेकिन मोर्चरी के खराब फ्रीजर ठीक नहीं कराए गए।मोर्चरी में छह फ्रीजर हैं।इनमें चार खराब हैं। लोगों को दिखाने के लिए खराब फ्रीजरों में ही शवों को रख दिया जाता है। एक दिन पहले मरने वालों के शव ज्यादा खराब नहीं होते लेकिन जो शव पहले से खराब होते हैं।उनकी दशा और ज्यादा खराब हो जाती है।फ्रीजरों में लगातार शव रखने से खून की परतें तक जम गईं हैं। पोस्टमार्टम हाउस में कीड़े-मकोड़ों, चूहों, नेवलों ने घर बना लिए हैं।

कल सोमवार को प्रभारी सीएमओ डॉ.अब्दुल सलाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस और मोर्चरी का निरीक्षण किया। वह करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर रुके और जुटाई।इस दौरान फ्रीजरों की दशा भी देखी।उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पोस्टमार्टम हाउस की हालत में सुधार लाया जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!