…..कल्याणी नदी के तट पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । विगत वर्षो की भांति मंगलवार को ग्राम पंचायत सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी के तट पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में कई प्रदेशों से आए धुरंधर पहलवानों ने अपने दांव-पेंच में फंसाकर अखाड़े में अपने दमखम दिखाये । दंगल का उदघाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सफदरगंज अजय वर्मा ने फीता काटकर कर पहलवानो से परिचय प्राप्त करते हुए किया। प्रतियोगिता की पहली कुस्ती अयोध्या के पहलवान नागेन्द्र और राजस्थान के शैतान सिंह के बीच हुई जिसमें नागेन्द्र ने शैतान सिंह को अपने दांव-पेंच से चित कर दिया। दम खम से भरी कुस्ती देख दर्शकों ने तालियां से जोरदार स्वागत किया।
राजस्थान पंजाब नेपाल कलियर शरीफ अयोध्या से आए नामचीन पहलवानों के दांव पेज देखने के लिए दूर दराज से भारी संख्या में भीड़ जुटी। दंगल का सबसे रोमांचक चैलेजिंग मुकाबला बाराबंकी कोटवा धाम के सन्दीप सिंह व राजस्थान के मोनू पहलवान के बीच हुआ। जिसमें सधे दाव पेच से संदीप सिंह ने मोनू पहलवान को चित कर दिया। अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा नागेन्द्र ने सधे दांव-पेंच से मुरादाबाद के अजीत पहलवान को पहलवान को पटक दिया। इसी क्रम में बांदा के युवा पहलवान फैजल गनी हरियाणा के शैतान सिंह को कुस्ती के सटीक दाव से हरा कर दशकों का भरपूर मनोरंजन किया। राजस्थान के गंगा पहलवान ने सहादतगंज के कय्यूम पहलवान को हराया। कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी अजीत झा, उस्मान सिद्दीकी, मोहम्मद रफीक ने पहलवानों को नगद ईनाम देकर सम्मानित किया तथा. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय वर्मा ने सभी विजयी पहलवानों को संयुक्त रूप 65 हजार रुपए की ईनाम राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नियामतपुर संदीप सिंह, निरंजन वर्मा, सोनू जायसवाल, रमाकांत श्री माली, रवि भारती, शनी गुप्ता, पप्पू सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!