अखिलेश यादव अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते अब मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं- केशव प्रसाद मौर्य
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं l उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बदायूं पहुंचे उन्होने कस्बा बिल्सी में एक जनसभा को संबोधित कर सम्राट अशोक चौराहे का लोकार्पण किया साथ ही डिप्टी सीएम ने सम्राट अशोक की मूर्ति का भी अनावरण किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मन्त्री बीएल वर्मा सहित भाजपा सांसद और विधायक मौजूद रहे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने INDI गठबंधन और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नें जनसभा क़ो संबोधित कर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों क़ो जनता के समक्ष रखा। इस दौरान डिप्टी सीएम नें जिले के लिए 19.5 करोड रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच से बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नें कहा कि आज प्रदेश और देश के अंदर मोदी जी की गांरन्टी चलती है आज विपक्ष के लोग उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं इतना ही नही यह जो देश में ठगबंधन बना है इसके नेता हर रोज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अपमान करते हैं। वहीं डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर हमला बोला उन्होने कहा कि अखिलेश जी अब कभी आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नही बन सकते हैं जबकि एमपी में मोहन यादव भाजपा के मुख्यमंत्री बन सकते हैं । वहीं राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि राम मन्दिर किसी एक का नही पूरे राष्ट्र का मन्दिर है जिसको लेकर किसी नें एक रुपया तो किसी नें हजारों रुपये का योगदान दिया है आज राम मन्दिर राष्ट्र मन्दिर है ।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नें मीडिया से वार्ता करते हुए सवालों के जवाब दिए उन्होने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बयान कि सपा के किसी भी कार्यकर्ता को राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नही बुलाना चाहिये का जवाब देते हुए कहा की राम मन्दिर ट्रस्ट तय करेगा किसे बुलाना चाहिये या नही लेकिन इतना जरूर है भाजपा राम कृष्ण शिव भक्तों पर फूल बरसाती है जो राम भक्तों के हत्यारे हैं जिसको राम मन्दिर वन जाने का दुख है उन्हें लगता है की राम मन्दिर बनने का क्रेडिट बीजेपी ने ले लिया है उनको बताना चाहते हैं की अभी श्री कृष्ण जन्मभूमि का क्रेडिट लेना बाकी है ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

