जैदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तीन मंदक पदार्थ तस्कर गिरफतार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर तीन मादक पदार्थ तस्करों शिवम् पाठक पुत्र जयप्रकाश पाठक निवासी ग्राम कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट, रामकुमार यादव पुत्र चंद्रशेखर निवासी पुरे निहाल मजरे गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट, शरद वर्मा पुत्र दुर्गेश वर्मा निवासी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को कोपवा तिराहे के पास से 1 किलो 27 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया जिसकी (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ तीन लाख रुपए)व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल नम्बर यू0 पी0 42 बी एल 2517 व यू0 पी0 41 ए एन 0665 के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गढ़ के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु 0अ0सं0 503/2023 धारा 8/21सी/29/60(3)एन0डी0पी0 एस एक्ट पंजीकृत जैल भेज दिया। इस मौके पर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ,वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, हेड0 कांस्टेबल गुफरान खान, हेड0 कॉन्स्टेबल अखिलेश चौधरी हेड0 कांस्टेबल महेश सिंह हेड0 कांस्टेबल विक्रमजीत यादव ,हेड0 कांस्टेबल जय नारायण यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

Don`t copy text!