खाद्य निरीक्षक से व्यापारियों की नोक-झोंक व गाली गलौज व्यापारियों ने लगाया धन वसूली का आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर में छापामारी करने पहुंचे खाद्य निरीक्षक व उसके चपरासी से व्यापारियों की तीखी नोक झोक व गाली गलौज के उपरांत व्यापारियों ने खाद्य निरीक्षक व उसके चपरासी पर सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को ब्लैकमेल करने धन वसूली का आरोप लगाया तो वहीं खाद्य निरीक्षक ने व्यापारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया दोनों पक्षों में मुख्य बाजार विल्सन गंज के चौराहे पर जमकर हुई तू में मैं गाली गलौज की वीडियो भी कई लोगों ने बनाकर वायरल कर दी जिसकी नगर में दिनभर चर्चा होती रही 

खाद्य निरीक्षक माता प्रसाद अपने चपरासी रामेश्वर के साथ नगर में व्यापारियों के यहां सैंपलिंग करने पहुंचे जहां उन्होंने बाजार विल्सन गंज के चौराहे पर व्यापारियों के यहां सैंपल लेना प्रारंभ कर दिया सैंपल लेने की जानकारी मिलते ही भारी तादाद में व्यापारी एकत्रित हो गए तथा विरोध करने लगे व्यापारियों तथा खाद्य निरीक्षक जमकर गाली गलौज एक दूसरे पर धन वसूली करने का जमकर आरोप लगाए गए व्यापारियों ने खुलेआम खाद निरीक्षक और उसके चपरासी पर सैंपल के नाम पर धन वसूली करने का आरोप लगाया व्यापारियों का आरोप था खाद्य निरीक्षक सैंपल के नाम पर व्यापारियों का शोषण करने पर तुले हुए हैं जिसे व्यापारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा इस मामले की शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से भी करेंगे जबकि खाद निरीक्षक माता प्रसाद ने व्यापार में द्वारा लगाए गए सभी आरोपी को निराधार बताते हुए कहा कि हमारा काम सैंपलिंग करने का है उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है जिन व्यापारियों ने बाधा डाली है वह उनके विरुद्ध कार्यवाही करेंगे बाजार विल्सन गंज की मुख्य बाजार चौराहे पर खाद्य निरीक्षक तथा व्यापारियों में हो रही थी की नोकझोंक गाली गलौज का कई व्यापारियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की भी धमकी दी जिसकी नगर में चर्चा हो रही है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!