तुलसी के पांच पत्ते रोज खाएं, लंबी आयु पाएँ:आचार्य संजीव रूप

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिल्सी, यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस एवं तुलसी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “स्वामी श्रद्धानंद महान राष्ट्रभक्त थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना करके युवकों को देशभक्ति सिखाई और उन्हें अपनी मातृभूमि पर बलिदान होना सिखाया! साथ ही उन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियां को मिटाने कभी पूरा प्रयत्न किया, उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़कर जा चुके लोगों की घर वापसी के लिए शुद्धि आंदोलन भी चलाया जिसके चलते लाखों परिवारों ने घर वापसी की आचार्य संजीव रूप ने कहा तुलसी जिन्हें हम महागौरी मां के नाम से भी जानते हैं यह एक ऐसा पौधा है जो दिव्या गुना से भरा हुआ है तुलसी के पांच पत्तों का निहार मुंह पानी के साथ सेवन करने से आयु बल बुद्धि व मानसिक शारीरिक शक्ति बढ़ती है हम सभी को अपने घरों में तुलसी के पौधे अवश्य लगाना चाहिए इस अवसर पर परसराय आर्य ने भजन सुनाए कार्यक्रम में मास्टर अगर पाल सिंह सत्यम आर्य राकेश आर्य मिथिलेश कुमारी पंजाब सिंह सुराजावती देवी मुन्नी देवी मास्टर साहब सिंह व आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!