भाकियू टिकैत जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी महेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
मुकीम अहमद अंसारी
सुबेहा बाराबंकी – आज सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता २०२४का शुभारंभ खानपुर के खेल मैदान में महेंद्र प्रताप सिंह पत्रकार / एवं जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व राकेश सिंह की गरिमा मय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।फीता काटकर भाकियू जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पत्रकार व किसान नेता ने शुभारंभ किया इस अवसर पर राकेश सिंह, कुल्लूर सिंह गयाबक्श सिंह व सत्यनाम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहली पारी में पहला(पठकनपुरवा टीम )ने पहली पारी में १५ओवर के मैच में १२८रन बना कर आल आउट हो गयी दूसरी पारी में ओहरामऊ की टीम ने ६विकेट के नुकसान पर १२९रन बनाकर विजयी हुई । लगातार सात दिनों तक लीग मैच होने के बाद क्वाटर फाइनल व सेमीफाइनल के बाद १४जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा विजेता टीम को ११०००व उप विजेता को ५०००ईनाम दिया जायेगा।।मैच में कमेटी छेददन,शिव सिंह व विजय सेठ इंपायर विष्णु सिंह व नितिन सिंह व अखिलेश सिंह द्वारा जबरदस्त इंतजाम किए गये जिससे विगत १५सालो से चली आ रही सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता सहापुर का नाम पूरे जनपद में शामिल हो ।।सभी आगंतुक का स्वागत रवि सिंह गगन सिंह गुड्डू सिंह व आयोजक राकेश सिंह द्वारा किया गया।।

