एसडीएम राजीव शुक्ला ने बांटी राशन सामग्री गरीबो ने एसडीएम को दी दुआ
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
रामसनेहीघाट-बाराबंकी। उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ल ने गुरुवार को भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर मांगने खाने वाले मंगता जाति के लोगों को राशन वितरित किया, साथ ही कहा कि वह लाक डाउन के दौरान कतई बाहर न निकले राशन की समस्या आड़े नही आएगी। श्री शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को तहसील प्रशासन की ओर से 3500 पैकेट बना बनाया भोजन वितरित किया गया। इस के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से करीब ढाई हजार पैकेट क्षेत्र में वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है, हर गरीब व मजदूर परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।
पूर्व प्रधान राकेश व रवि भारती ने मद्द को बढाये हाथ
कोठी, बाराबकी। कोरोना वायरस महामारी से भारत में लॉक डाउन होने से तमाम डेली मजदूर की मुसीबतें बड़ी इसी हालत को देखते हुए राकेश भारती पूर्व प्रधान कोठी एवम युवा नेता रवि भारती ने तमाम जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं श्री रवि भारती की तरफ से सब्जी आलू मिर्ची प्याज कद्दू आदि वगैरा पैकेट मैं पैक कर पैकेट का वितरण किया आपको बता दें अभी हाल ही में दो दिन पहले रवि भारती द्वारा लंच पैकेट सभी बाहर से आए हुए लोगों को वर्तमान जरूरतमंद लोगो को उनके घर जा जाकर पूरे लम्बाउवा, पूरे रामदीन, बक्सावा,, कोठी, पूरे भवानी, पूरे कारी, नौबस्ता, पूरे जुगराज, पूरे बाज, पूरे कुबेर, लोखडिया, छातौनी ,तकिया आदि गावो मे दिया गया व अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यकता सामग्री कुछ आर्थिक मदद के साथ सभी ग्राम सभा सभी पुरवे व मोहल्ले में एक तरफ से जरूरतमंदों के बीच एक हजार पैकेट का वितरण किया आपको बता दें अभी हाल ही में दो दिन पहले रवि भारती द्वारा लंच पैकेट सभी बाहर से आए हुए लोगों को वर्तमान जरूरतमंद लोगो को उनके घर जा जाकर लंच पैकेट दिया वह सब्जी मिर्चा आलू कद्दू टमाटर आदि वगेरह पहुंचाया आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस महामारी से लॉक डाउन होने से तमाम लोग बहुत ही परेशान हुए जिसको देखते हुए तमाम नेताओं ने आगे बढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें सबसे पहले भी जिला मंत्री रवि भारती द्वारा बहुत ही सराहनीय काम किया गया इनकी टीम द्वारा सब लोग मिलकर बहुत ही बढ़िया इंतजाम करके सब्जी की पैकिंग की गई और घर घर जाकर जरूरतमंद को सब्जी दी गई रवि भारती ने तमाम जनपद वासियों ग्राम वासियों को कोरोना वायरस के बारे में बचने के लिए जागरूक किया और कहा कि आप लोग सुरक्षित रहें घर पर रहे बगैर काम के घर से बाहर ना निकले सरकार के आदेशों का पालन करें जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सके… जिसमे जवाहर कनौजिया, कमल रावत, रिजवान, दिलीप सिंह, अंबुज सिंह, आवेश, चुनमून, आवेश, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी 02/04/2020

