माँ की डाट से घर से भागे मासूम भाई बहन को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। माँ की डाट से घर से भागे मासूम भाई बहन को पुलिस ने गांव से ही थोड़ी दूरी पर स्थित ग्राम चक से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है वही बच्चो को पाकर माँ बाप ने शुकुन की सांस ली।
बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी चन्दन पाल पुत्र भगतपाल जो लखनऊ में गाड़ी चलाते है। रविवार को चंदनपाल की पत्नी प्रमिला लखनऊ दवा लेने गयी थी तथा घर पर 8 वर्षीय श्रद्धा और 11 वर्षीय कार्तिक घर पर मौजूद थे घर वापस आने पर प्रमिला को पता चला की दोनो मासूम बच्चे दूसरे घर से चढ़कर अपने घर में रखे चावल बेचा है जिसपर माँ ने दोनो बच्चो को काफी डांटा-फटकारा माँ की फटकार से दोनो बच्चे घर से भाग गये देर रात्रि तक पता न चलने पर थाने पर सूचना दी हरकत मे आयी पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया सोशल मीडिया मे फैली खबर पर तीन ही घंटे मे बांसा गांव से थोड़ी ही दूरी पर ग्राम चक से बरामद किया। पता चला कि दोनो बच्चे चक स्थित हनुमान मंदिर पर थे गांव की बुजुर्ग महिला अपने घर ले जाकर खाना खिलाया और दोनों बच्चे वही थे
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंच कर बच्चो को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Don`t copy text!